फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेल करने का आरोप

Fri, 07 Jun 2024 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पति मजदूरी करता है। कस्बा के ही युवक का उसके घर आना जाना था। युवक ने उसे बातों में उलझा लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। युवक वीडियो बनाकर उसे काफी समय तक ब्लैकमेल करता रहा। पति को जब यह बात पता चला तो उसने भी घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली व पुलिस के अधिकारियों को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसका पति मजदूरी करता है। कस्बा के ही एक युवक का उसके घर आना जाना था। युवक ने उसे बातों में उलझा लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। युवक वीडियो बनाकर उसे काफी समय तक ब्लैकमेल करता रहा। पति को जब यह बात पता चला तो उसने भी घर से निकाल दिया।

पीड़िता अलीगढ़ में एक किराए के मकान में रहने लगी। युवक कुछ दिनों बाद वहां भी पहुंच गया उसने महिला से धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने महिला का फोन तोड़ दिया और उसके पेट में लात मारीं। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें