फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटी की हत्या कर शव चोरी-छिपे दफनाने का आरोप

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
देहलीगेट और रोरावर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके शाहजमाल में एक पिता पर अपनी ही बेटी की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफनाने का आरोप लगा है। इलाके में चर्चा है कि मामला सम्मान की खातिर हत्या से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही जांच के शुरू कर दी है। मामले में शाहजमाल निवासी रईस अहमद ने थाना रोरावर में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता के मुताबिक कुछ दिन पहले सुबह वह टहलने निकले थे। इसी दौरान तिकोनिया नई ईदगाह के पीछे स्थित एक मकान से किसी लड़की के चीखने-चिल्लाने और रोने की तेज आवाजें आ रही थीं। मौके पर इलाके का ही रहने वाला दुलारे भी मौजूद था। उसने भी इन आवाजों को सुना। इसके कुछ ही देर बाद अचानक खबर फैली कि उसी घर में रहने वाली एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
आरोप है कि बेटी की मौत के तुरंत बाद परिजनों ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही पड़ोसियों को शामिल किया। कब्रिस्तान पहुंचे कुछ चश्मदीदों के हवाले से तहरीर में दावा किया गया है कि जब शव को कब्र में उतारा जा रहा था, तब कफन के ऊपर से खून रिसता हुआ साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन



रोरावर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीडी पांडेय का कहना है कि रईस अहमद नाम के व्यक्ति ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। यदि आवश्यकता पड़ी तो मजिस्ट्रेट की अनुमति लेकर शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें