फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में युवक की पिटाई का आरोप, तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना देहली गेट पुलिस द्वारा चरस के एक मामले में हिरासत में लिए गए युवक की हालत बिगड़ने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में युवक के साथ मारपीट की है। उसे छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये मांगे। थाना पुलिस ने इन आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

थाना देहली गेट क्षेत्र में रहने वाली शबनम पत्नी दिलशाद ने कहा कि दो दिन पहले उसके बेटे नवेद उर्फ भोला उसके साथी मोहसिन पुत्र नासिर निवासी एडीए कॉलोनी देहली गेट और शानदार पुत्र इंतजार निवासी जंगल गढ़ी बाईपास को पुलिस ने चरस रखने और पीने के आरोप में पकड़ लिया था। हिरासत में लिए जाने के बाद जब आरोपियों के परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो एक लाख रुपये की मांग की गई। आरोपियों के परिजनों ने कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पैसे देने में असमर्थता व्यक्त की। साथ ही वह इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से भी मिले। पीड़ित परिजनों का कहना है कि इस मामले में उन्हें आश्वासन दिया था कि वह उचित कार्रवाई करेंगे। अगर युवक निर्दोष होंगे तो उनको छोड़ दिया जाएगा।
सोमवार की दोपहर में तीनों आरोपियों का चालान धारा 151 कर दिया गया। तीनों युवकों को पुलिस अदालत ले गई। इस बीच नवेद की हालत बिगड़ गई। पुलिस उसे उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर आई। यहां पर अन्य स्थानीय लोग भी पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से नवेद की हालत बिगड़ी है। जिला अस्पताल में नवेद की हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। नशीले पदार्थ का सेवन करने के यह लोग आदी हैं। इनको नशीला पदार्थ नहीं मिला है, जिसके चलते तबीयत खराब हुई है। मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

दो अन्य आरोपियों ने हिरासत में पिटाई की बात को गलत बताया
अलीगढ़। नवेद के साथ ही हिरासत में लिए गए मोहसिन और शानदार ने पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने की बात को गलत बताया है। दोनों ने कहा है कि वह भी नवेद के साथ हिरासत में थे। वहां पर किसी के साथ भी कोई मारपीट नहीं की गई। जब सभी को चालान काटने के बाद अदालत ले जाया जा रहा था तब रास्ते में अचानक नवेद की तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत सिंह सीओ प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें