फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दस हजार का इनामी लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना रोरावर पुलिस ने लूट के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी सलमान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की घटना से संबंधित 1830 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ अलीगढ़ समेत अलग-अलग जिलों में सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तीन जुलाई को एक महिला से कुंडल और रुपये लूटने के मामले में रोरावर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान सलमान निवासी ठंडा नाला, गुलरभोज, कोपा कृपाली, थाना गदरपुर, जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई।

पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार, सलमान के खिलाफ रोरावर थाने के अलावा लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद और हरदोई में चोरी, धोखाधड़ी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें