फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेडिकल कैंटीन में फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, 17 मुकदमे हैं दर्ज

Wed, 08 Nov 2023 03:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में घुसकर मारपीट हुई। कैंटीन चलाने के एवज में रंगदारी की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फैसल मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मेडिकल कॉलेज में किसी की तीमारदारी में आई पुरानी चुंगी की फरजाना नाम की महिला हाथ में पाइप लगने से जख्मी हो गई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में घुसकर मारपीट व कैंटीन चलाने के एवज में रंगदारी की धमकी मामले में मुख्य आरोपी फैसल मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया है। फैसल सिविल लाइंस का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दर्ज मुकदमे में आरोप है कि कैंटीन संचालक मुदस्सिर खान से इलाके का ही अदनान गोल्डन नाम का अपराधी रंगदारी के लिए परेशान कर रहा था। 4 सितंबर को अदनान गोल्डन व अन्य लोग कैंटीन पर पहुंचे और हवाई फायरिंग कर दी थी। तोड़फोड़ कर कहा था कि यह अभी ट्रेलर है। 

मामले में मेडिकल कॉलेज में किसी की तीमारदारी में आई पुरानी चुंगी की फरजाना नाम की महिला हाथ में पाइप लगने से जख्मी हो गई थी। इस मामले में जांच में फैसल मुस्तफा निवासी फ्लैट नंबर- 66 अपार्टमेंट शमशाद अनूप शहर रोड मूल निवासी जलालपुर बस्ती थाना बुकरानी नरसेना बुलंदशहर का नाम सामने आया। 7 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें