फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लेखपालों की हड़ताल पर जिला प्रशासन सख्त, 19 निलंबित, 14 का वंतन रोका

Wed, 18 Dec 2019 06:53 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
धरना देते लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल को लेकर अब हाथरस जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एस्मा लगने के बाद भी लेखपालों ने अपना आंदोलन समाप्त नहीं किया। ऐसे में एडीएम ने जिले के 19 लेखपालों को निलंबित किया है और 14 लेखपालों का वेतन रोक दिया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले एक पखवाड़े से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने हड़ताल कर रखी है। पहले लेखपाल तहसील स्तर पर आंदोलन कर रहे थे। उसके बाद 13 दिसंबर से कलेक्ट्रेट पर कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेखपालों के इस आंदोलन की वजह से जिले भर में कार्य प्रभावित हो रहा था। 

पिछले दिनों इस आंदोलन को अवैध घोषित करते हुए शासन ने एस्मा लगा दिया था। इसके बाबजूद भी लेखपालों का धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार जारी है। इसी पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एडीएम जेपी सिंह ने 19 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


14 लेखपालों को हड़ताल अवधि का वेतन अदेय करते हुए सर्विस इन ब्रेक की कार्रवाई की गई है। एडीएम ने बताया कि जिले में 152 लेखपालों की तैनाती है। इनमें 4 लेखपाल मेडिकल लीव पर हैं और दो लेखपाल काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें