फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तिय वर्ष खत्म, पैसा बाकी: एक साल में 4.43 अरब खर्च न कर सके 106 विभाग, ये रहा विभागों का हाल

Tue, 01 Apr 2025 02:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

31 मार्च को वित्तिय वर्ष के अंत में  4.43 अरब रुपये शेष रह गए हैं। जो शासन को वाप हो जाएंगे।सीएमओ कार्यालय को 90.15 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन कार्यालय 71.73 करोड़ ही खर्च सका। 18.42 करोड़ रुपये खर्च नहीं कर सका। मलखान सिंह जिला अस्पताल को 23.85 करोड़ रुपये दिए गए थे। अस्पताल 20.92 करोड़ रुपये ही खर्च कर सका, 2.92 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विकास भवन में 31 मार्च पर कार्य करते कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अलीगढ़ जिले के 106 सरकारी विभागों को 33.39 अरब रुपये दिए गए थे। 30 मार्च तक विभाग कुल 28.96 अरब रुपये ही खर्च सके। 4.43 अरब रुपये शेष रह गए। यह रकम अब लैप्स (शासन को वापस) हो जाएगी। खर्च करने में सबसे पीछे रहे विभागों की बात करें तो उनमें लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग प्रमुख हैं। दोनों विभाग मिलकर 58 करोड़ रुपये खर्च नहीं कर सके। 31 मार्च को कोषागार में शाम 5 बजे तक विभागों से खर्च के बिल लिए गए। इसके बाद जिला कोषागार कार्यालय पूरे वर्ष के आय-व्यय का हिसाब-किताब व्यवस्थित करने में जुट गया।

विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय को 90.15 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन कार्यालय 71.73 करोड़ ही खर्च सका। 18.42 करोड़ रुपये खर्च नहीं कर सका। मलखान सिंह जिला अस्पताल को 23.85 करोड़ रुपये दिए गए थे। अस्पताल 20.92 करोड़ रुपये ही खर्च कर सका, 2.92 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके। मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय को 9.39 करोड़ रुपये दिए गए थे। अस्पताल 7.71 करोड़ खर्च सका। 1.68 करोड़ खर्च नहीं हुए।

जीएसटी दफ्तर को 300 करोड़ ज्यादा मिले
प्रदेश जीएसटी कार्यालय को पिछले वर्ष के मुकाबले 300 करोड़ रुपये ज्यादा का राजस्व मिला है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अलीगढ़ जोन ने निर्धारित लक्ष्य 3232.89 करोड़ रुपये के सापेक्ष 2151.83 करोड़ रुपये वसूले हैं। पिछले वर्ष 1985.97 करोड़ रुपये का लक्ष्य था। जिसमें विभाग 1812.48 करोड़ रुपये वसूल कर पाया था। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 13.21 प्रतिशत अधिक वसूली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर को मिले 500 करोड़ रुपये

वित्तीय वर्ष 2024-25 में आयकर विभाग को 500 करोड़ रुपये का कर प्राप्त हुआ है। 3.10 लाख रिटर्न जमा हुए हैं। इनमें करीब 12 हजार नए रिटर्न भरने वाले हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में आयकर दफ्तर अलीगढ़ को 483.47 करोड़ रुपये का कर प्राप्त हुआ था। 2.98 लाख रिटर्न जमा हुए थे। इसमें 34 हजार नए रिटर्न भरने वाले थे।

अन्य प्रमुख कार्यालयों का लेखाजोखा
कार्यालय रुपये मिल करोड़ में खर्च किए करोड़ में बचे करोड़ में
उप निदेशक कृषि शोष 2.97 2.60 0.37
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी 25.40 20.05 5.35
उप निदेशक कृषि 25.75 23.22 2.53
अधीक्षण अभियंता अलीगढ़ खंड गंगा नहर 137 105 32
जिला पंचायत राज अधिकारी 66.46 58.19 8.27
लोक निर्माण विभाग 38.10 32.02 6.08
जिला विकास अधिकारी 65.82 64.28 1.54
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 442 404 38
45वीं वाहिनी पीएसी 99.60 91.93 7.67
जनपद न्यायाधीश 59.70 46.31 13.39
जिलाधिकारी कार्यालय 72.80 63.89 8.91
बेसिक शिक्षा कार्यालय 825 740 85
डीआईओएस कार्यालय 256 244 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें