फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Green Park Apartment: बिल्डर पर गुस्से से लाल-पीले अपार्टमेंटवासी, बने कार्यवाहक अध्यक्ष-सचिव, विरोध जारी

Tue, 01 Apr 2025 12:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के बिल्डर और रहने वालों के बीच विरोध जारी है। मामले पर शहर विधायक मुक्ता राजा ने भी मुलाकात की। सोसाइटी के कार्यवाहक अध्यक्ष और सचिव बना दिए गए हैं। 
विज्ञापन
ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में धरना-प्रदर्शन करते अपार्टमेंट निवासी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के बहुप्रतिष्ठित ग्रीनपार्क अपार्टमेंट की ग्रीनपार्क रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में 30 मार्च रात हुई मारपीट का मुद्दा 31 मार्च को तूल पकड़ गया। सुबह से ही अपार्टमेंटवासी महिला-पुरुष बिल्डर-सचिव के खिलाफ आंदोलित हो गए। हाथों से लिखे पोस्टर खूब लहराए गए। पोस्टर के जरिए बिल्डर पर आरोप लगाए गए। गिरफ्तारी की मांग उठाई। साथ में घटना से आहत सोसाइटी अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। दोपहर तक चले धरना-प्रदर्शन को शहर विधायक व सीओ द्वितीय ने कार्रवाई का आश्वासन देकर खत्म कराया। साथ में बिल्डर के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया।

विज्ञापन


30 मार्च रात बैठक में हुई मारपीट के संबंध में रात को ही महुआ खेड़ा में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। अपार्टमेंट निवासी वैभव राठी द्वारा कराए गए मुकदमे में बिल्डर-सचिव संजीव पाराशर, उनके बेटे ईशान व पार्थ, बिल्डर के समधी भाजपा नेता अन्नू आजाद, दो अन्य को नामजद व अज्ञात को आरोपी बनाया। इधर, रात में शहर की इस प्रतिष्ठित हाउसिंग सोसाइटी में हुई मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लोग इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं करते रहे।
यह भी पढ़ें ... Aligarh: ग्रीन पार्क हाउसिंग सोसाइटी की बैठक में मारपीट, हंगामा, बिल्डर व उनके दो पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

इधर, सुबह होते ही मारपीट से आहत सोसाइटी वासी महिला पुरुष एकत्रित होकर धरने पर जम गए। उनके हाथों में बिल्डर के खिलाफ पोस्टर लगे थे। साथ में सोसाइटी में जगह जगह चस्पा किए गए थे। जिन पर बिल्डर के खिलाफ तमाम नारे, महिला सुरक्षा व गुंडागर्दी सरीखे स्लोगन हाथों से लिखे थे। धरने पर जमा महिलाएं व पुरुषों का कहना था कि सोसाइटी की मीटिंग में जो झगड़ा हुआ। उसका सीसीटीवी बता रहा है कि बाहरी गुंडों को हमले के इरादे से ही बुलाया गया था। उनके पास हथियार भी थे। उन्होंने महिलाओं पर भी हमला करना चाहा। उनकी दहशत का आलम ये कि सोमवार को महिलाएं व बच्चे खेलने व टहलने तक नहीं आए। इन्हीं मुद्दों को लेकर सुबह से चला धरना व हंगामा चार बजे के आसपास खत्म हो सका। साथ में लोगों ने बिल्डर और उनके बेटों की गिरफ्तारी न होने तक रोज धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।

ग्रीन पार्क में रात झगड़े में मुकदमे के बाद तीन बाहरी लोग हिरासत में लिए गए हैं। दिन में वहां धरने पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर की जांच कराई जा रही है। एक अन्य तहरीर भाजपा नेता के खिलाफ दी गई है। उसकी जांच कराई जा रही है। बाकी अंदर वे नई सोसाइटी बनाने को राजी हैं। वे उनका अंदर का विषय है।-राजीव द्विवेदी, सीओ द्वितीय
ये घटना बेहद निंदनीय है। अब यहां आए दिन यह होता है। इसमें आरोपियों से हमारी सुरक्षा जरूरी है।-कृति माहेश्वरी, निवासी
जिस सुरक्षा के इरादे से हम यहां रहने आए थे, वही नहीं है। आरोपियों पर कार्रवाई जरूरी है।-सुनीता गुप्ता, निवासी
मामले में पुलिस ने अगर कार्रवाई नहीं की तो हम लोग आगे भी धरना देने के लिए बाध्य होंगे।-सौरभ अग्रवाल, निवासी
इस तरह की घटनाओं से बच्चों, महिलाओं में भय की स्थिति है। जिस पर पुलिस को ठोस कदम उठाने होंगे।-पवन गुप्ता, निवासी

मिला विधायक-पुलिस से भरोसा

सुबह से शुरू हुए धरने की खबर पर कुछ देर बाद ही महुआ खेड़ा एसएचओ सत्यवीर सिंह पहुंच गए। वे लोगों को समझने लगे। मगर लोग मानने को राजी नहीं हुए। फिर दोपहर में सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर वहां पहुंचे। उन्होंने महिलाओं व पुरुषों से अलग अलग वार्ता कर कहा कि किसी परिवार की सुरक्षा को खतरा नहीं होगा। किसी गुंडे या बाहरी को अंदर हरकत नहीं करने दी जाएगी। साथ में रात में दर्ज हुए मुकदमे के आधार पर बिल्डर-सचिव के तीन सुरक्षा कर्मचारी शेखर, उपेंद्र व विकास को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। शेखर को शांति भंग में पाबंद किया गया है, अन्य की भूमिका की जांच हो रही है। जिन पर सीसीटीवी में मारपीट का आरोप था। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। वे धरना खत्म करने को राजी हुए।

अध्यक्ष का इस्तीफा,कार्यवाहक अध्यक्ष-सचिव बनाए
इस घटना से दुखी होकर सोसाइटी के अध्यक्ष पद से अनूप गुप्ता ने अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आम सभा को अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि रात की घटना के लिए वे सभी से माफी मांगते हैं। साथ में निंदा करते हैं। बिल्डर-सचिव पक्ष द्वारा जो किया गया है। वो नहीं होना चाहिए था। इसलिए वे अब अध्यक्ष नहीं, बल्कि साधारण निवासी की तरह रहेंगे। इसके बाद आम सभा ने इस्तीफा स्वीकार कर हरेंद्र वाष्र्णेय को सोसाइटी का कार्यवाहक अध्यक्ष व बिल्डर-सचिव संजीव पाराशर के स्थान पर राघव उपाध्याय को कार्यवाहक सचिव बनाया गया।

ये भी मढ़े गए आरोप
यहां अधिकारियों व मीडिया से बातचीत के समय स्थानीय निवासी देवेश शर्मा ने बताया कि बिल्डर द्वारा पच्चीस करोड़ की एफडी को छुपाकर रखी गई है। सोसाइटी का पिछले 11 वर्ष से कोई हिसाब किताब न दिया गया। यही बड़े विवाद का कारण है।
विज्ञापन

भाजपा नेता पर दूसरी तहरीर भी दी

बिल्डर के समधी भाजपा नेता अन्नू आजाद पर यह भी आरोप हैं कि वे इस घटना से दो दिन पहले सोसाइटी के कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल के रघुवीरपुरी प्रतिष्ठान पहुंचे। वहां उन्हें बिल्डर के खिलाफ न बोलने को लेकर धमकाया। जिसका सीसीटीवी सीओ को दिखाते हुए बन्नादेवी में दूसरी तहरीर अन्नू आजाद पर दी गई है।
यह भी पढ़ें... ग्रीन पार्क विवाद: सोसाइटी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
आम सभा में होगा बदलाव, ये अनुचित
इस मामले में बिल्डर सचिव संजीव पाराशर ने बताया कि उन पर कुर्सी से हमले की कोशिश हुई। तब बीचबचाव में झगड़ा हुआ। उनके बेटों को भी पीटा गया।जिसकी तहरीर उन्होंने दी है। वहीं रहा सवाल अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष व सचिव बनाने का तो ये बदलाव अनुचित है। वे स्वास्थ्य कारणों से खुद इस पद को छोडऩा चाहते हैं। काफी समय से अवकाश ले रखा है। कल की मीटिंग में उनको बुलाया गया था। तभी झगड़ा हुआ। अब वे दो दिन बाद होने वाली आम सभा में अपना इस्तीफा देंगे। तभी नए अध्यक्ष व सचिव तय होंगे। अभी कोई खुद को अध्यक्ष व सचिव बता रहा तो वह गलत है।

पुलिस के सामने की भाजपा नेता ने मारपीट
इस मामले में वैभव राठी की ओर से दी गई तहरीर में आरोप यह भी लगाया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस आ गई थी। उसके बाद आए भाजपा नेता अन्नू आजाद ने यहां लोगों से मारपीट की।

एक नजर में सोसाइटी
  • 450 फ्लैट अपार्टमेंट परिसर में
  • 100 फ्लैट अभी किराये पर उठे
  • 06 टावरों में बसा पूरा अपार्टमेंट
  • 311 वोटरों की ये पूरी सोसाइटी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें