थाना क्षेत्र खुर्रमपुर में पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात बाइक पर सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र खुर्रमपुर पेट्रोल पंप के पास देवेंद्र उर्फ शबटू(17) पुत्र रमेश चंद्र निवासी बिलौटी अपनी मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान बंद कर अपने एक साथी को खुर्रमपुर छोड़ने आया था। वापस लौटते समय खुर्रमपुर के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी लव कुश घायल हो गया। पुलिस ने लवकुश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।