जीटी रोड पर हादसे के बार आग का शोला बनी कार, एक की मौत
- फोटो : ब्यूूराे
बुधवार अपराह्न तीन बजे जीटी रोड पर बोलेरो से टकराने के बाद स्विफ्ट कार आग का शोला बन गई। धू-धूकर कार जली कार देखते ही देखते राख हो गई। हादसे मेें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत करीब छह लोग घायल हो गए।
समय रहते घायलों को कार से बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई। घायलों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार राहुल कुमार पुत्र महीपाल निवासी गांव दुभिया अपने फूफा बालमुकुंद पुत्र विजयपाल सिंह निवासी उदयगढ़ी थाना खैर के साथ अपनी स्विफ्ट कार से अलीगढ़ से गांव दुभिया जा रहे थे। जीटी रोड पर गांव भांकरी खरंजा के समीप सिकंदराराऊ की ओर से बोलेरो गाड़ी आ रही थी।
दोनों गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे स्विफ्ट सवार बालमुकुंद (48) की मौके पर मौत हो गई। राहुल, बीना देवी पत्नी राघवेंद्र सिंह, मुन्नी देवी पत्नी सुरेंद्र पाल, पदम सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी थाना हसायन तथा रघुराज पुत्र निरंजन सिंह निवासी जनवरा एटा घायल हो गए।
मृतक का शव व घायलों को कार से बाहर निकालने के बाद ही कार शोलों में तब्दील हो गई। दमकल के पहुंचने से पहले ही कार राख हो चुकी थी।