फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराने के बाद ट्रक में लगी आग, एक की मौत

Fri, 06 Dec 2019 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
धू धू कर जलता ट्रक। - फोटो : GABHANA
विज्ञापन

गुरुवार की शाम करीब पौने सात बजे हाईवे पर दौरऊ मोड़ के पास बाइक को टक्कर मारने के बाद कबाड़ लदे ट्रक में जबर्दस्त आग लग गई। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस हादसे में घायल बाइक सवार की जिला अस्पताल पहुुंचते ही मौत हो गई। दमकल की दो गाड़ियों ने किसी तरह ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। उधर ट्रक के चालक और क्लीनर लापता हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के गांव फतेहाबाद निवासी बनवारी पुत्र दलवीर सिंह गुरुवार को चंडौस क्षेत्र में अपनी बहन के यहां से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। दौरऊ मोड़ पर अलीगढ़ से खुर्जा जा रहे कबाड़ लदे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। बनवारी बाइक से छिटककर दूर जा गिरे, जबकि उनकी बाइक ट्रक के नीचे फंसकर दूर तक घिसटते हुए चली गई। इस दौरान ट्रक में आग लग गई।

हाईवे पर धू धूकर जल रहे ट्रक को देखकर सड़क पर दोनों ओर अन्य वाहन रुक गए। इससे जाम लग गया। सूचना पर तहसीलदार जय प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार संजीव चौधरी, प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह पहुंच गए। गभाना और खुर्जा से आई दो दमकल ने आग पर काबू पाया। क्षतिग्रस्त ट्रक को टोल प्लाजा की क्रेन ने सड़क से हटाया तब जाम खुला। गभाना इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह के अनुसार मृतक के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें