फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ को बचाने में कैंटर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे पर शनिवार रात को सांड़ को बचाने के चक्कर में एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रोरावर पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बिचपुरी राया क्षेत्र के नगला गंजू निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र भगवती प्रसाद कैंटर चलाता था। शनिवार रात गाजियाबाद से कैंटर लेकर मथुरा जा रहा था। रास्ते में खेरेश्वर हाईवे पर रोरावर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर कुतुब के पास कैंटर के सामने अचानक सांड़ आ गया। सांड़ को बचाने के चक्कर में कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें