फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सड़क हादसे में बिजली विभाग के मीटर रीडर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार रात वाहन का इंतजार कर रहे बिजली विभाग में तैनात मीटर रीडर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव नहलोई निवासी 32 वर्षीय कैलाश पचौरी पुत्र बृजवासी पचौरी बिजली विभाग में मीटर रीडर थे। उनकी एडीए शांति निकेतन, देहलीगेट बिजलीघर पर तैनाती थी। रोजाना की तरह घर जाने के लिए एलाना मीट फैक्टरी के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी रात करीब 10 बजे किसी वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में कैलाश पचौरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इलाका पुलिस ने जेब से मिले पहचानपत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी। हादसे के बाद पत्नी शिखा व इकलौती बेटी समेत परिजन बेहाल हैं।
हादसे में घायल दो युवकों की अस्पताल में मौत
बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव मैना कलंदर गढी निवासी 26 वर्षीय राजू पुत्र चंदगी राम दो दिन पूर्व बाइक से अपने मित्र जोगेंद्र की ससुराल चंडौस जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर राजू को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पत्नी प्रियंका व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, खैर क्षेत्र के गांव नायल निवासी मनु प्रकाश पुत्र लक्ष्मी नारायण 13 अप्रैल को बाइक से खैर अनाज मंडी आए थे। तभी किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उन्हें इलाज को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई घायल
हाथरस क्षेत्र के गांव बसतोई निवासी विशाल सिंह ग्रेटर नोएडा में सब्जी बेचते हैं। विशाल पिछले दिनों गांव घूमने आए थे। मंगलवार सुबह बाइक से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। गोंडा पुल हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, शिकोहाबाद के थाना जसराना निवासी अनिल कुमार दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली से बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। तभी गभाना क्षेत्र में हाईवे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना देहलीगेट क्षेत्र के नगला मौलवी निवासी कृष्णा अपने साथी वीरपाल निवासी जलालपुर, थाना रोरावर के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने अकराबाद क्षेत्र के कौड़ियागंज गए थे। वापसी में चालक सोमेश को नींद का झोका आ गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। एक अन्य हादसे में गांधीपार्क क्षेत्र डोरी नगर निवासी शुभम कुमार मंगलवार सुबह गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर घर वापस आ रहे थे। अलीनगर मोड़ पर बाइक फिसल जाने से शुभम घायल हो गए। उन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें