फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अनियंत्रित बोलेरो ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र के हाईवे पर एस्सार पेट्रोल पंप के सामने बृहस्पतिवार शाम एक अनियंत्रित बोलेरो ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद डाला। हादसे में बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार पास ही गड्ढे में जा घुसी। एटा की ओर से शाम करीब पांच बजे एक बोलेरो कार दिल्ली की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

नादा पुल व खेरेश्वर चौराहे के मध्य कार किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर आगे चल रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद डाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार पर थी और हादसे के बाद सड़क से उतरकर गड्ढे में जा घुसी। कार में दूल्हा, चालक व बरातियों समेत सात लोग सवार थे। जो हादसे के बाद कार को छोड़कर भाग गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। इलाका पुलिस भी आ गई। रोरावर थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान लोधा क्षेत्र के ककौला गांव निवासी 70 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें