डीएस कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र मुक्केबाज प्रियांशु चौधरी ने डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की अंतर महाविद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। पीसी बागला महाविद्यालय हाथरस में हुई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 63.5-67 किग्रा भारवर्ग में प्रियांशु ने स्वर्ण पदक जीता। अब उन्हें डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुक्केबाजी टीम में शामिल किया गया है। प्राचार्य डॉ. राजकुमार वर्मा ने प्रियांशु को बधाई दी है।