थाना क्षेत्र के गांव भमोरी मोड़ के पास एक कार ने छह वर्ष की मासूम को रौंद दिया। परिजनों ने हादसे में घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक के हिरासत में ले लिया है। कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।
गांव भमोरी बुजुर्ग निवासी नौशाद अहमद की छह वर्षीय शिदरा अपनी दादी मदीना के साथ भमोरी मोड़ से सामान लेने आई थी। तभी दादों की तरफ से बरातियों को लेकर आ रही एक कार ने बच्ची में टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।