फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अलग-अलग हादसों में किशोर की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर कार की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं पनैठी गंगीरी रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना विजयगढ के गांव आलमपुर कठैरा निवासी विकास पुत्र महावीर ने मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर ट्राली में गांव से आलू के पैकेट लादकर पनैठी स्थित कोल्ड स्टोरेज में रखने के लिए भेजे थे। रास्ते में रस्सा टूटने से आलू के पैकेट सड़क पर गिर गए। विकास गांव के ही किशोर राजा के साथ बाइक पर सवार होकर ट्रैक्टर के पास जा रहा था। गांव जसरथपुर के पास बाइक खड़ी कर विकास लघुशंका के लिए गया था। राजा सड़क पर बिखरे आलू के पैकेटों को देख रहा था। इसी दौरान रात करीब साढ़े दस बजे एक कार ने राजा को टक्कर मार दी। राजा (14) पुत्र अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दूसरा हादसा बुधवार को पनैठी गंगीरी रोड पर गांव कासिमपुर के पास दोपहर दो बजे हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। जिला कासगंज के गांव बिरौची निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र नहरू व अरविंद पुत्र प्रताप सिंह समेत दूसरी बाइक पर सवार शाहगढ़ निवासी विमल कुमार पुत्र सरदार सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें