फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रील में गाली-गलौज ने कराया फसाद, तालसपुर में जबरदस्त पथराव

विज्ञापन
तालसपुर में दो पक्षो में हुई मारपीट पथराव के दौरान पथराव करते लोग।  - फोटो : videograb
विज्ञापन
रोरावर क्षेत्र में महानगर से सटे गांव नौगंवा तालसपुर में ईद की शाम एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। करीब पौन घंटे तक पत्थरबाजी चलती रही और इसमें नौ लोग घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान तमंचे भी लहराए गए। घटना के पीछे इंस्टा रील पर हुई गाली-गलौज से जुड़े विवाद को वजह बताया जा रहा है। पंद्रह से अधिक आरोपियों को चिह्नित कर पुलिस अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
विज्ञापन




घटनाक्रम के अनुसार नौगंवा तालसपुर में अल्वी और मेवाती परिवारों के बीच काफी समय से तनातनी चली आ रही है। दो दिन पहले एक पक्ष ने ईद को लेकर अपनी गली में सजावट के लिए झालरें लगवाई थीं। इस दौरान दूसरे पक्ष की टिर्री (ई-रिक्शा) वहां से सामान लेकर निकली तो एक झालर टूट गई थी। इस पर टिर्री स्वामी अशरफ से विवाद हुआ। उस समय विवाद यह कहकर शांत करा दिया गया कि झालर टूटने से जो खर्च आया है, वह उसे वहन करने को तैयार है।

शनिवार शाम हुए घटनाक्रम के विषय में अशरफ व मोहल्ले के शाहिद ने बताया कि दूसरे पक्ष से मोहसिन उर्फ हाजी नाम के युवक ने नशे में इंस्टा पर एक रील डाली और ईद के बाद देखने की धमकी देते हुए गाली-गलौज कर दी।
विज्ञापन




शनिवार शाम करीब चार बजे मोहिसन अशरफ पक्ष को मिल गया। रील में गाली-गलौज देने पर विवाद हो गया और मोहसिन को पीट दिया। इसी बात पर वहां दोनों पक्ष एकत्रित हो गए और इनके बीच मारपीट व पथराव शुरू हो गया। चूंकि ईद का मौका था, ज्यादातर पुरुष बाजार में घूमने फिरने निकले हुए थे। महिलाएं और बच्चे ज्यादा थे। करीब 45 मिनट तक पथराव होता रहा। छतों से गलियों में एक दूसरे पर पथराव किया गया, तमंचे तक लहराए गए।



सूचना पर सबसे पहले पुलिस पीआरवी पहुंची तो उसे देख हमलावर पक्ष पथराव करते हुए भाग गए। बाद में देहली गेट व रोरावर पुलिस के साथ-साथ सीओ प्रथम पहुंच गए। आनन फानन घायल हुए नदीम, जमीला, बोना, हसीना, यूसुफ, मोहसिन उर्फ हाजी, समीर, अशरफ की पत्नी व बेटे आदि नौ लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष से कोई व्यक्ति तहरीर देने सामने नहीं आया है।


अस्पताल में भी तनातनी के बीच हंगामा

घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां भी विवाद थमता नजर नहीं आया। वहां पर भी दोनों पक्षों के लोग फिर से भिड़ गए और जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान थाना बन्नादेवी पुलिस की मौजूदगी में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। पुलिस को काफी मशक्कत के बाद हालात काबू में करने पड़े।



दो वर्ष पहले भी हुआ था ईद पर झगड़ा
इस घटना में जिस व्यक्ति को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। वह गांव में नहीं रहता, बाहर रहता है। आरोप है कि वह जब भी आता है, तभी गांव में इसी तरह के विवाद पैदा होते हैं। दो वर्ष पहले भी इसी वजह से ईद पर झगड़ा हुआ था।



-तालसपुर में इंस्टा पर गाली गलौज की रील पोस्ट करने के विवाद में दो पक्षों में झगड़े के दौरान पथराव हुआ है। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इलाके में शांति है। आरोपियों को चिह्नित कर तलाश की जा रही है।-मयंक पाठक, सीओ प्रथम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें