फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्शे नहीं जाएंगे सराय हकीम गोलीबारी घटना के आरोपी : संदीप सिंह

विज्ञापन
मंत्री संदीप सिंह।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अलीगढ़ में 12 मार्च 2026 को शहर के सराय हकीम क्षेत्र में भाजयुमो नेताओं के बीच हुई फायरिंग की घटना के आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा। दोषियों की कोई पार्टी नहीं होती। कोई जाति नहीं होती, कोई बिरादरी नहीं होती। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सराय हकीम की घटना में पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। प्रशासन के द्वारा भी इस घटना को पूरी सतर्कता के साथ देखा जा रहा है। इसमें कोई भी व्यक्ति हो, चाहे वह पार्टी के साथ जुड़ा हुआ हो, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम जीरो टोलरेंस पर काम करते हैं। जुर्म करने वाले के लिए माफी नहीं है। कोई पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास करेगा, उसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। अलीगढ़ में सड़क पर नमाज पढ़े जाने के सवाल पर बोले, कानून व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। कोई इसे प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो पुलिस प्रशासन इससे निपटने को पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें