फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लोन की रकम बढ़वाने के नाम पर रुपये लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Wed, 01 Jan 2025 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गभाना में मित्रता फाइनेंस कंपनी की शाखा में महिला समूह का लोन चल रहा था। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी करन सिंह ने इस लोन की रकम बढ़वाने के नाम पर सुमन, मंजू, निशा और कीर्ति से 63 हजार रुपये ले लिए और फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लोन की रकम बढ़वाने के नाम पर फाइनेंस कर्मी महिलाओं से रुपये लेकर फरार हो गया। मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


चंडौस के गांव नूरल्लापुर निवासी राखी पत्नी मिलन शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गभाना में मित्रता फाइनेंस कंपनी की शाखा में उनका महिला समूह का लोन चल रहा है।
विज्ञापन


फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी करन सिंह ने इस लोन की रकम बढ़वाने के नाम पर सुमन, मंजू, निशा और कीर्ति से 25 दिसंबर को 63 हजार रुपये ले लिए और फरार हो गया। जब वह शाखा में लोन लेने के लिए पहुंची, तब उन्हें मामले की जानकारी हो सकी। युवक आपराधिक किस्म का है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें