फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नवरात्र की आरती, तो कुरान की आयतें साथ-साथ देंगी सुनाई

Sat, 18 Mar 2023 02:07 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ्

सार

रमजान का चांद 22 या 23 मार्च को दिख सकता है। नवरात्र भी 22 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। सबसे लंबा रोजा 14 घंटा 48 मिनट का होगा। रमजान महीने में शिया समुदाय के हिसाब से सबसे लंबा रोजा 14 घंटा 48 मिनट का होगा। 29वां रोजा 14 घंटा 47 मिनट का होगा। इसी तरह सुन्नी समुदाय का सबसे लंबा 30 वां रोजा होगा, जो 14 घंटा 16 मिनट का होगा। 29वां रोजा 14 घंटा 15 मिनट का होगा।
विज्ञापन
मस्जिद और मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार हिंदू-मुस्लिम के त्योहारों में संयोग देखने को मिलेगा। दोनों धर्मों का त्योहार एक साथ है। एक तरफ नवरात्र में मंदिरों में आरती होगी तो दूसरी तरफ रमजान में मस्जिदों में कुरान की आयतें सुनाई जाएंगी। रमजान का चांद 22 या 23 मार्च को दिख सकता है। नवरात्र भी 22 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। सबसे लंबा रोजा 14 घंटा 48 मिनट का होगा।

विज्ञापन


रमजान महीने में शिया समुदाय के हिसाब से सबसे लंबा रोजा 14 घंटा 48 मिनट का होगा। 29वां रोजा 14 घंटा 47 मिनट का होगा। इसी तरह सुन्नी समुदाय का सबसे लंबा 30 वां रोजा होगा, जो 14 घंटा 16 मिनट का होगा। 29वां रोजा 14 घंटा 15 मिनट का होगा। इफ्तार और सहरी को लेकर बाजार खाने-पीने चीजों से सज गया है।

विदेशी फलों से सजेगा दस्तरखान
 रमजान महीना 22 मार्च से शुरू हो रहा है। विदेशी फलों से इफ्तार का दस्तखान सजेगा। पिछले साल के मुकाबले इस बार फलों की कीमतें ज्यादा हैं। तरावीह नमाज को लेकर मस्जिदों में साफ-सफाई शुरू हो गई है। केला नगर चौराहा स्थित फल की दुकान पर विदेशी फलों की रौनक है। फल विक्रेता शानू ने बताया कि पहले भी विदेशी फल आते थे, लेकिन इनकी खेप रमजान महीने में ज्यादा बढ़ जाती है। आस्ट्रेलिया के सेब, अंगूर, थाईलैंड के अमरूद, अफगानिस्तान का सरदा, ड्रैगन फल आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


फल                       2023              2022
मालटा                    160                 145
सरदा                      120                 110
अमरूद                  120                 100
हरा सेब                   350                  300
बाबूगोशा                 250                  230
अंगूर आस्ट्रेलिया       400                 350
ड्रैगन फ्रूट                120                 100
कीवी                       30                     20

भारतीय फल सस्ते
इन दिनों भारतीय फल पिछले साल से सस्ते हैं। इनमें अंगूर, केला, संतरा की कीमत कम है। अंगूर 60 रुपये, संतरा 40 रुपये, केला 40-50 रुपये, अमरूद 40 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। हालांकि, नवरात्र और रमजान में इन फलों की कीमतों में उछाल आ सकता है।

मस्जिदों में रंग-रोगन शुरू
रमजान का चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद, सर सैयद नगर, भुजपुरा, जमालपुर, जयगंज, शाहजमाल सहित अन्य मोहल्लों की मस्जिदों में रंग-रोगन शुरू हो गई है।
विज्ञापन


रमजान का चांद 22 मार्च को दिख गया तो पहला रोजा 23 मार्च को होगा। वरना, अगले दिन पहला रोजा होगा। चांद दिखते ही जामा मस्जिद सहित बाकी मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएगी। हर बालिग पर रोजा फर्ज है। रमजान में एक पुण्य के बदले 70 पुण्य मिलते हैं। रोजा केवल खाना का नहीं, बल्कि आंखों, नाक, हाथ-पैर और किसी को तकलीफ न देने का भी होता है। -मोहम्मद खालिद हमीद, शहर मुफ्ती अलीगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें