फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पांच नगर पालिका और पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशियों की आप ने की घोषणा, इन्हें मिली टिकट

Sat, 22 Apr 2023 10:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आप ने नगर पालिका परिषद अतरौली के अध्यक्ष पद के लिए निरंजन लाल लोधी, नगर पंचायत चंडौस के अध्यक्ष पद के लिए मदन गोपाल, छर्रा से कमलेश, कौड़ियागंज से सुखी देवी, हरदुआगंज से आशीष यादव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने अलीगढ़ जनपद की नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मेयर के लिए आप पहले ही राजकुमार लोधी को प्रत्याशी बना चुकी है। 

विज्ञापन


आप के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद अतरौली के अध्यक्ष पद के लिए निरंजन लाल लोधी, नगर पंचायत चंडौस के अध्यक्ष पद के लिए मदन गोपाल, छर्रा से कमलेश, कौड़ियागंज से सुखी देवी, हरदुआगंज से आशीष यादव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। 

पार्टी ने अलीगढ़ नगर निगम के पार्षद पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। वार्ड नंबर 3 से सपना वाल्मीकि, आठ से हृदेश, 11 से रूबी, 16 से राजवीर, 25 से मुकेश, 29 से चाहत कुरैशी, 34 से मोहित सिंह, 37 से मयंक वार्ष्णेय, 38 से कमलेश, 42 से जया, 45 से मोहम्मद अशफाक कुरैशी, 48 से अशफाक खान, 56 से शाहिदा बेगम, 57 से ओमवीर सिंह, 59 से शमा परवीन, 64 से वासिफ इसरार, 65 से अख्तर, 68 से राशिद, 70 से रमजानी, 74 से फायजा बेगम, 79 से जियाउर रहमान, 82 से रवि कुमार, 83 से सुमन देवी, 84 से जावेद, 85 से आसिफ, 87 से सोवी, 88 से शबीना फरहान, 90 से मीना बेगम पार्षद पद के प्रत्याशी होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें