फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्वीमिंग पूल में नहाने गए युवक पर चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज

Thu, 16 May 2024 05:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक गांव बरेहती के पास स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। तभी वहां पहले से मौजूद दो युवकों से विवाद हुआ और उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसका हाथ हमले में जख्मी हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना क्वार्सी में शिकायत करने पहुंचा उमेश राजपूत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के महेशपुर के पास 15 मई को स्वीमिंग पूल में नहाने गए युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर गैर समुदाय के युवकों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मुकदमे के अनुसार महेशपुर का उमेश 15 मई की शाम गांव बरेहती के पास स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। तभी वहां पहले से मौजूद दो युवकों से विवाद हुआ और उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसका हाथ हमले में जख्मी हो गया। सूचना पर हिंदू रक्षा दल के भूपेंद्र राजपूत, संजय, नरेंद्र, संजीत और विशाल ने थाने पहुंचकर गैर समुदाय के युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने समीर व अदनान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें