फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंदिर के पास गोद भराई के लिए बैठे गैरसमुदाय के लोग, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के लोहिया पार्क में बुधवार को गैर समुदाय के लोगों के गोद भराई के लिए एकत्रित होने पर हंगामा हो गया। यहां हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने एकत्रित होकर विरोध कर दिया। बाद में पुलिस के आने पर सभी लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन

बताया गया है कि लोहिया पार्क में भुजपुरा के कुछ लोग पार्क में मंदिर के पास चटाई बिछाकर गोदभराई व लड़की दिखाने बैठ गए। इस खबर पर वहां हिंदू संगठन से जुड़ीं गौरी पाठक, प्रियंका गुप्ता आदि आ गए। उन्होंने जूते पहनकर मंदिर में बैठने का आरोप लगाकर विरोध कर दिया। बाद में पुलिस के आने पर सभी शांत हुए और चले गए। सीओ प्रथम अभय पांडेय के अनुसार यह लोग डॉक्टर को दिखाने आए थे। वहीं बैठकर बातचीत करने लगे। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो वहां से उठकर चले गए। इसके अलावा कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें