लखनऊ की शादीशुदा महिला ने अलीगढ़ के युवक को प्यार में फंसाया और अपने पास बुला लिया। वहां पर उसके साथ मारपीट कर दी, मोबाइल-रुपया छीन लिया। उसके ऊपर एफआईआर भी दर्ज करा दी। युवक ने परेशान होकर अपनी जान दे दी।
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी अंतर्गत रघुवीर पुरी में रहने वाले मनीष शर्मा ने घर के अंदर कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट कमरे में छोड़ा व अपने दोस्त के मोबाइल पर भी भेज दिया।
विज्ञापन
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि लखनऊ की किसी शादीशुदा महिला ने अपने प्रेम जाल में उसे फंसा लिया और अपने पास बुला लिया। जहां युवक ने 15 दिन साथ में रहकर उसके काम में हाथ बंटाया। शादीशुदा प्रेमिका के पति ने आकर युवक के साथ मारपीट की और मोबाइल- पैसे छीन लिए। जिसके बाद वह दुखी होकर अलीगढ़ घर वापस आ गया।
सुसाइड नोट के मुताबिक युवक के खिलाफ महिला ने छेड़छाड़ में एफआईआर भी दर्ज करा दी। जिससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब सुसाइड नोट में लिखे आरोपों और महिला समेत हर पहलू पर जांच-पड़ताल कर रही है।