फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नौ केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, 4561 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sun, 01 Jun 2025 01:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के के एसएमबी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज (दो केंद्र), डीएस इंटर कॉलेज, एसवी कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ का श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 1 जून को अलीगढ़ जिले के नौ केंद्रों पर होगी। इसमें 4561 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। परीक्षा दो पालियों में होंगी।

विज्ञापन


शहर के एसएमबी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज (दो केंद्र), डीएस इंटर कॉलेज, एसवी कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। 

परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी, पुलिस अधीक्षक (अपराध) संपूर्ण परीक्षा के प्रभारी होंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करेंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद सीलबंद परीक्षा सामग्री सुपरवाइजर के माध्यम से कोषागार में पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें