फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एयरफोर्स फिजिकल की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ लगाते समय हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में मंगलवार सुबह दौड़ लगाते समय एक युवक की अचानक हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। युवक हाल ही में भारतीय वायुसेना की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शारीरिक दक्षता (फिजिकल) की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन





कस्बा के गांव फाजिलपुर निवासी रजत अत्री (20) पुत्र मास्टर रामकुमार सिंह के परिजनों ने बताया कि रजत प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे दौड़ लगाने के लिए उसरह रोड पर गया था। दौड़ के दौरान उसरह-नगलिया के बीच स्थित ईंट-भट्ठे के पास वह अचानक सड़क किनारे गिर पड़ा।



इसी समय दौड़ लगाने आए उसरह गांव के कुछ अन्य युवकों ने रजत को गिरा हुआ देखकर पहचान की और तत्काल परिजनों को सूचित किया। परिजन उसे कस्बा के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार रजत ने हाल ही में भारतीय वायुसेना की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह पूरी लगन से शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह तीन बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पिता कृषि कार्य के साथ जट्टारी कस्बे में एक कोचिंग भी चलाते हैं। इस अचानक घटना के बाद न सिर्फ परिजनों में, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें