फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गाजियाबाद से मासूम बच्ची को उठा लाया युवक, दबोचा

Fri, 03 Apr 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
स्टेशन से चोरी बच्चा व गिरफ्तार चोर। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से एक युवक मां के पास सो रही बेटी को उठाकर ले आया। आरोपी को जीआरपी ने गोमती एक्सप्रेस ट्रेन से बच्ची समेत दबोच लिया।
विज्ञापन


जनपद बाराबंकी के थाना दरियाबाद के गांव समरी निवासी राहुल दिल्ली के आनंद विहार में मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर में वह गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर पत्नी रामबेटी व चार बच्चों के साथ बैठे थे।

तभी राहुल बच्चों के लिए पानी लेने चला गया। पत्नी की किसी तरह आंख लग गई। इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए एक युवक राहुल की दो साल की बेटी लाड़ो को गोद में उठा लाया और गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में सवार हो गया।
विज्ञापन



ट्रेन में सवार यात्रियों को कुछ शक हुआ। किसी ने रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर फोन करके जानकारी दे दी। जीआपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही अलीगढ़ जंक्शन पर जीआरपी सक्रिय हो गई। ट्रेन के जनरल कोच में चेकिंग गई।


महिला शक्ति मिशन की प्रभारी एसआई लक्ष्मी सिंह ने आरोपी युवक को बच्ची के साथ दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान धर्मेंद्र शर्मा निवासी अगसाैली, थाना सिकंदराराऊ हाथरस के रूप में दी है। आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन



हालांकि उसने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकारा है कि उसके पास एक बेटा है, लेकिन बेटी न होने पर उसने लालच में आकर बेटी को उठा लिया था। देर शाम पिता वापस अलीगढ़ पहुंचा तो उसने बेटी लाडो को पहचान लिया।

स्टेशन से चोरी बच्चा व गिरफ्तार चोर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें