फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: संदिग्ध हालात में झुलसा युवक, कुछ लोगों पर डीजल डालकर जलाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव परौरा के माजरा नगला सावंती में संदिग्ध हालात में एक युवक के झुलसने का मामला सामने आया है। घटना सात दिन पुरानी है और झुलसने के बारे में विरोधाभास बयान सामने आ रहे हैं। युवक ने गांव के कुछ लोगों पर डीजल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

झुलसने वाला युवक सुरेश गांव नगला सावंती का रहने वाला है और खेती करता है। सात दिन पहले उसे गंभीर रूप से झुलसी हालत में अलीगढ़ के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि उन्हें गैस सिलिंडर के पास बीड़ी पीने के दौरान सिलिंडर में आग लगने से झुलसने की बात बताई गई। बाद में युवक ने गांव के ही कुछ लोगों पर डीजल डालकर जलाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। सीओ बरला गर्वित सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। कुछ लोगों पर जलाने का आरोप लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में उसके खुद को डीजल डालकर जलाने की बात सामने आई है, अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें