फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो कारों की भिड़ंत में एक युवक की मौत

Thu, 12 Feb 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव पनैठी के पास बुधवार की सुबह दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिवार को खबर देने के साथ शव मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के थाना क्वार्सी के मोहल्ला संजय नगर काॅलोनी निवासी मोनू (24) पुत्र मदन लाल शर्मा बुधवार की सुबह कार से सिकंदराराऊ की ओर से अलीगढ़ लौट रहे थे। बुधवार की सुबह करीब चार बजे आगे चल रही कार में पीछे से उनकी कार टकरा गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि पीछे वाली कार सड़क किनारे पलट गई। उसमें मौजूद मोनू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें