फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक को सांप ने डसा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 06 Jun 2024 04:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खेत की मेड़ पर चलते समय घास में बैठे सांप ने युवक के पैरों में डस लिया। परिवार वाले उसे पहले बॉयगीरों के पास ले गए। ठीक न होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक पुष्पेंद्र कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव चांदगढ़ी फजलपुर निवासी एक युवक को सांप ने डस लिया। इससे युवक की मौत हो गई। परिजन युवक को लेकर मेडिकल पहुंचे, पर बचा नहीं सके। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव निवासी 25 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार पुत्र उदयवीर सिंह मंगलवार की देर रात अपने मूंगफली के खेत की रखवाली करने गया था। खेत की मेड़ पर चलते समय घास में बैठे सांप ने उसके पैरों में डस लिया। परिवार वाले उसे पहले बॉयगीरों के पास ले गए। ठीक न होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। अपने पीछे पत्नी और दो साल की बेटी सहित मां को रोता हुआ छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें