फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोहरे में ट्रैक्टर ट्रॉली में भरे लोहे के गॉटर से टकराया युवक, मौत

Sat, 20 Dec 2025 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर गांव रायपुर के पास घने कोहरे में सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में भरे लोहे के गॉटर से बाइक सवार युवक जा टकराया। हादसा शुक्रवार रात करीब दस बजे हुआ। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

टप्पल थाना पुलिस के अनुसार इगलास कोतवाली के गांव नैचलपुर निवासी रोहित (30) फरीदाबाद (हरियाणा) की किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह अपने गांव से बाइक से फरीदाबाद के लिए निकले थे। रायपुर गांव के पास लोहे के गॉटर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर खड़ी थी। उस पर कोई लाइट भी नहीं जल रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घना कोहरा छाया था, जिससे सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली नजर नहीं आ रही थी। रात करीब दस बजे कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण बाइक सहित रोहित ट्रॉली से बाहर निकले गॉटर से जा टकराए। गॉटर से उनका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खून का अत्यधिक स्राव हो चुका था। टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

टप्पल थाना प्रभारी शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर ट्रैक्टर चचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने में खड़ा करा लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें