थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने दो वर्षीय बेटे को घर में छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। आरोप है कि महिला घर से जाते समय नकदी और सोने के आभूषण भी साथ ले गई।
विज्ञापन
पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह निजी कंपनी में नौकरी करता है और अक्सर बाहर रहता है। अंकित का घर पर आना-जाना था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे अंकित पत्नी को बहलाकर अपने साथ ले गया है। महिला जाते समय अपने दो वर्षीय बेटे को घर में सोता छोड़ गई। साथ ही 38 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण भी ले गई। रात में परिवार के लोगों ने महिला के गायब होने की सूचना पति को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।