फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: किशोरी से होटल में दुष्कर्म, बनाया वीडियो, किया वायरल, पिता ने आरोपी युवक पर कराया मुकदमा

Mon, 21 Apr 2025 01:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक किशोरी को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी से बोलो तुम्हारा वीडियो बना लिया है। आरोपी उसे समय-समय पर ब्लैकमेल करते हुए बुलाने लगा शारीरिक शोषण करता रहा। युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ फिर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र की एक किशोरी से युवक ने पहले होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। यहां वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। उसके बाद अब घर बुलाकर उसका दुष्कर्म किया। इस बार वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


15 वर्षीय किशोरी के पिता ने कहा है कि पहली बार वाकया 25 अक्टूबर 2024 की दोपहर का है। उनकी बेटी घर से कुछ सामान खरीदने बाजार गई थी। तभी अरमान नाम का युवक उसे फुसलाकर बाइक पर अपने साथ खेरेश्वर बाईपास के होटल में ले गया। वहां कमरे में उसके साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद बेटी से कहा कि उसने अश्लील वीडियो बना लिया है। अगर इस विषय में किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देगा और पूरे परिवार को मार देगा।

आरोपी उसे समय-समय पर ब्लैकमेल करते हुए बुलाने लगा शारीरिक शोषण करता रहा। 14 मार्च की दोपहर आरोपी की बहन उसके घर आई और कुरानख्वानी के बहाने किशोरी को अपने घर बुला ले गई। यहां अरमान ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद किशोरी एक अप्रैल को अपने भाई के साथ कासगंज में अपने बहनोई के घर गई। आरोप है कि अरमान ने बहनोई को भी फोन किया और किशोरी को वापस भेजने को कहा। जब उससे मना किया तो वीडियो वायरल कर दिया। तब परिवार को जानकारी हुई। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार किशोरी का मेडिकल परीक्षण व बयान आदि की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें