फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब जी: मेरे पापा शराब पीकर मम्मी को पीटते हैं, फिर हम बच्चों को, इतना सुन दरोगा ने पिता को ऐसे किया सही

Mon, 21 Apr 2025 10:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक किशोरी अपने पिता की शिकायत करने के लिए चौकी पहुंच गई। उसने दरोगा जी से कहा कि पिता शराब पीकर घर आते हैं। फिर मां के साथ मारपीट करने के साथ-साथ हम बच्चों को भी पीटते हैं।
विज्ञापन
मडराक थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में मडराक थाना क्षेत्र के गांव आसना अजीतपुर की एक 11 वर्षीय किशोरी  20 अप्रैल शाम आसना चौकी पहुंच गई। उसने अपने पिता की शिकायत दरोगा से की। 

विज्ञापन


किशोरी ने दरोगा को बताया कि उसके पिता शराब पीकर घर आते हैं। फिर मां के साथ मारपीट करने के साथ-साथ हम बच्चों को भी पीटते हैं। यह सुनकर दरोगा उसके घर गए। फिर पिता को डांट फटकारकर इस बार हिदायत देकर चले आए। 

दरोगा ने बताया कि शाम के समय बच्ची उनके पास आई थी। पूरा वाकया समझने के बाद खुद उसके घर जाकर उसके पिता को डांटकर समझाया। फिलहाल हिदायत दी गई है। बच्ची को भी कहा गया है कि अब अगर आगे से पिता ऐसी हरकत करे तो वह आकर बता सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें