फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शॉर्ट सर्किट से बर्तन व्यापारी के घर में लगी आग, भागकर बचाई जान, सामान राख

Fri, 10 Oct 2025 02:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोहम्मद जाहिद घर के नीचे ही बर्तन व किचन वेयर की दुकान चलाते हैं। ऊपर गोदाम बना हुआ है। एक हिस्से में परिवार रहता है। सुबह बच्चे स्कूल चले गए। जाहिद व उनकी पत्नी घर में थे। पत्नी कमरे में सो रही थीं। इसी बीच अचानक बिजली चली गई। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो कमरे से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन
आग लगने के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सिविल लाइंस के जमालपुर इलाके में बर्तन व्यापारी के घर में 9 अक्तूबर सुबह आग लग गई। आग लगने से घर में परिजन भी घिर गए। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। खबर पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधा घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया। तब तक पूरा घरेलू समान जल गया। आग का कारण शॉर्ट-सर्किट माना गया है।

विज्ञापन


जमालपुर ईदगाह के मोहम्मद जाहिद घर के नीचे ही बर्तन व किचन वेयर की दुकान चलाते हैं। ऊपर गोदाम बना हुआ है। एक हिस्से में परिवार रहता है। सुबह बच्चे स्कूल चले गए। जाहिद व उनकी पत्नी घर में थे। पत्नी कमरे में सो रही थीं। इसी बीच अचानक बिजली चली गई। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो कमरे से धुआं निकल रहा था। जब तक कुछ समझ पाते, कमरे में से आग की लपटें उठने लगीं। वे किसी तरह पत्नी को बाहर निकालकर दुकान के रास्ते से भागकर बाहर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एफएसओ संजीव कुमार चार दमकलों सहित पहुंच गए। आधा घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया गया। इस आग में घरेलू सामान जला है। एफएसओ संजीव कुमार के अनुसार आग शॉर्ट-सर्किट से लगी थी। आग लगने पर पड़ोसियों के एकत्रित होने पर उनके घर की सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उस समय तकनीकी कारण व सबमर्सिबल नहीं चल पाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें