फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ जिला अस्पताल से गायब मरीज ओवरब्रिज पर मिला मृत, सोशल मीडिया से हुई पहचान

Wed, 25 Sep 2019 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित मलखान सिंह जिला अस्पताल के सात नंबर वॉर्ड से सोमवार को गायब हुए मरीज का शव मंगलवार को रेलवे जंक्शन के ओवरब्रिज पर मिलने से सनसनी मच गई। जीआरपी द्वारा सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो वायरल करने पर उसकी शिनाख्त हुई। मृतक की पहचान शक्ति नगर के रहने वाले कुलदीप के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


परिवार वालों ने उनके गायब होने के पीछे अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रविवार को तबियत खराब होने पर परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल के वार्ड नंबर सात में भर्ती कराया था। सोमवार की सुबह पत्नी मीना अग्रवाल बेटे को साथ लेकर घर से कपड़े और खाना लेने के लिए चली गई।

इसी दौरान मरीज कुलदीप अस्पताल से गायब हो गया। पत्नी के वापस लौटने पर कुलदीप का कोई सुराग नहीं मिला। वॉर्ड स्टाफ ने भी मामले की जानकारी होने से इंकार कर दिया। वहीं मंगलवार सुबह जीआरपी को ओवरब्रिज पर एक शव पड़ा मिला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो वायरल कर दी। इस फोटो को मृतक के भतीजे ने देख लिया।
विज्ञापन


उसकी सूचना पर मृतक की पत्नी मीना अग्रवाल सहित अन्य परिवार वालों ने पुलिस से संपर्क किया और थाने पहुंचे। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल परिवारजन सिर्फ जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें