फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: किशनपुर में बनेगी मल्टी यूनिट बिल्डिंग, 990 वर्ग मीटर में चार मंजिला इमारत में बनेंगे 16 अपार्टमेंट

Thu, 04 Sep 2025 05:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रत्येक अपार्टमेंट को आधुनिक सुविधाओं के साथ डिजाइन किया जाएगा। इसमें तीन बेडरूम, लिविंग एरिया, किचन और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) स्वर्ण जयंती नगर, किशनपुर में एक नई मल्टी यूनिट बिल्डिंग का निर्माण कराएगा। परियोजना के तहत चार मंजिला इमारत में 16 आवासीय अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। प्रत्येक अपार्टमेंट में तीन बेडरूम होंगे। यह परियोजना 990 वर्ग मीटर के क्षेत्र में विकसित की जाएगी।

विज्ञापन


एडीए शहर में नई-नई योजना लाकर लोगों को लाभान्वित करने के साथ ही खुद की आय बढ़ाने में जुटा है। हाल में ही ईडब्ल्यूएस व एलआईजी के 172 आवासों को चिह्नित कर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। जल्द ही इसका पंजीकरण शुरू हो जाएगा।

अब प्राधिकरण स्वर्ण जयंती नगर विस्तार, किशनपुर में नई योजना लांच करने जा रही है। यह क्षेत्र अपनी कनेक्टिविटी और सुविधाओं के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र शहर के अन्य हिस्सों, जैसे रामघाट रोड और क्वार्सी बाईपास से जुड़ा हुआ है। प्रत्येक अपार्टमेंट को आधुनिक सुविधाओं के साथ डिजाइन किया जाएगा। इसमें तीन बेडरूम, लिविंग एरिया, किचन और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी। यह परियोजना स्वर्ण जयंती नगर विस्तार क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करेगी। इस मल्टी यूनिट बिल्डिंग का उद्देश्य शहर में बढ़ती आवासीय मांग को पूरा करना और लोगों को किफायती, गुणवत्तापूर्ण आवास प्रदान करना है।

परियोजना के लिए डिजाइन और प्लानिंग का कार्य शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, और इसे तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के लिए आवश्यक निविदाएं और ठेके जल्द ही जारी किए जाएंगे।-कुलदीप मीणा, एडीए, वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें