परीक्षा में असली की जगह नकली परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल कराकर उन्हें पास कराने के बदले मोटी रकम वसूलते थे। आरोपियों से भारी संख्या में परीक्षाओं से जुड़े नकली प्रवेश पत्र, आधार कार्ड आदि दस्तावेज बरामद हुए हैं।
परीक्षा में शामिल हो रहे थे फर्जी छात्र
प्रशासनिक अफसरों को नकली परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की जानकारी मिली थी। शक के आधार पर परीक्षा में शामिल मुन्ना भाईयों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की जगह उनके पेपर साल्व कर उन्हें परीक्षा में पास कराते थे।
एक पेपर के बदले लेते थे मोटी रकम
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा है कि परीक्षा में पास कराने के बदले साल्वर के नाम पर मोटी रकम लेते थे। जिसमें 50 प्रतिशत रकम को पेपर से पहले ही व शेष बची रकम को पेपर में अभ्यार्थी के पास होने पर लेते हैं। कोचिंग सेंटरों के माध्यम से अभ्यर्थियों से बात करते थे और उन्हें पास कराने के लिये उनकी जगह साल्वर भेजकर परीक्षा पास कराते थे।
ऐसे करते थे गड़बड़ी
मुन्ना भाई मोबाइल फोन के जरिये अभ्यर्थियों के संपर्क में आकर उनके स्थान पर मिलती- जुलती शक्ल वाले व्यक्ति को पेपर साल्वर के रूप में बिठाकर पेपर दिलवाते थे। पेपर साल्वर को अभ्यर्थी की पुरानी फोटो आइडी, जिस पर फोटो धुंधला होता था के अलावा दो-तीन फोटो अलग से देते थे। ताकि साल्वर व अभ्यर्थी के फोटो की सही पहचान न हो सके। परीक्षा केंद्र पर एंट्री के समय प्रवेश पत्र देखकर चेकिंग स्टाफ के टोकने पर साल्वर यह बताता था कि मेरी आइडी पर फोटो साफ नहीं है। मेरे पास पुराना फोटो है और पुराने फोटो दिखाकर इसी आधार पर जुड़े सदस्य साल्वर को परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराते थे। एसपी सिटी के अनुसार पुलिस साल्वर गैंग से जुड़े सदस्यों के पूरे नेटवर्क को भेदने में जुटी है। इसमें सर्विलांस व एसओजी टीम की भी मदद ली जा रही है।