फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रजबहा में डूबने से चार साल के मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 28 Mar 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मासूम बच्चा रजबहा में गिर गया। परिवार वालों ने तलाशा, पर नहीं मिला। बच्चे की चप्पल रहबहा के पास पड़ी मिली। जिसके बाद बच्चे को रहबहा से बाहर निकाला गया। प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मासूम रुद्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना विजयगढ़ के अंतर्गत अकराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत विजयगढ़ देहात के गांव सिंहपुर में घर के सामने खेल रहा चार साल का मासूम 27 मार्च दोपहर तीन बजे के करीब रजबहा में गिर गया। परिवार के लोगों ने अचानक लापता होने पर उसको काफी तलाशा। देर शाम उसकी चप्पल रजबहा के किनारे मिली। इसके बाद परिवार के लोगों ने आनन-फानन उसे लगभग शाम साढ़े सात बजे रजबहा से बाहर निकाला। प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में रोना बिलखना शुरू हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अकराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत विजयगढ़ देहात के गांव सिंहपुर निवासी रुद्र (4) पुत्र पिंका बघेल बृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजे घर से बाहर निकल गया। परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। देर शाम रजबहा के किनारे परिवार के लोगों को उसकी चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद रजबहा में उसकी तलाश शुरू हो गई। रजबहा के कुलाबे में मासूम फंसा हुआ मिला।

जब परिवार के लोगों ने उसे बाहर निकाला तो उसकी धड़कन बंद हो चुकी थी। रजबहा में पानी चल रहा था, इसलिए उसे निकालने में परेशानी हुई। आननफानन परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल विजयगढ़ लाए। जहां जांच करने के बाद डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही खबर परिवार को लगी तो परिवार में मातम छा गया। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें