फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पाकिस्तान जेल में बंद बादल की प्रेम कहानी पर बनेगी फिल्म, फिल्म निर्माण से जुड़े लोग कर रहे संपर्क

Sun, 23 Mar 2025 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पाकिस्तान जेल में बंद बादल बाबू के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि बॉलीवुड में भी उसे लेकर फिल्म बनाने की बातें कही जा रही हैं। मुंबई से कुछ लोगों ने उससे संपर्क कर उसके जीवन से जुड़ी बातों की जानकारी की है। पाकिस्तान में उसके अधिवक्ता फियाज रामे व पत्रकार समीर अजीज से जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान से वीडियो कॉलिंग पर बादल बाबू - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान जेल में बंद बरला के गांव नगला खिटकारी निवासी बादल बाबू की प्रेम कहानी पर बॉलीवुड में फिल्म बन सकती है। फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों ने पाकिस्तान में बादल बाबू के वकील फियाज रामे और बादल के पिता कृपाल सिंह से संपर्क साधा है और उसके बारे में जानकारी एकत्र की है।

विज्ञापन


नगला खिटकारी निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि बादल बाबू के केस में जिला अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद मामला पाकिस्तान हाईकोर्ट पहुंच गया है। इसमें सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तारीख नियत की गई है। पाकिस्तान से बादल बाबू के केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता फियाज रामे ने बताया कि बादल बाबू की तबीयत बीच में खराब हो गई थी। न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उसकी देखभाल के आदेश दिए थे। फिलहाल उसकी हालत तो ठीक है, लेकिन वह सना रानी को भुला नहीं पा रहा है।

जब भी वह अपने अधिवक्ता से मिलता है तो यही कहता है कि सना को वह बेइंतहा प्यार करता है और उसके बिना जीवन की कल्पना मुमकिन नहीं है। उसे पाने के लिए वह इस्लाम धर्म कुबूल कर चुका है और पाकिस्तान की नागरिकता चाहता है। उसकी इच्छा जेल से छूटने के बाद सना रानी के साथ पाकिस्तान में ही रहने की है।
विज्ञापन


कृपाल सिंह ने बताया कि बॉलीवुड में भी उसे लेकर फिल्म बनाने की बातें कही जा रही हैं। मुंबई से कुछ लोगों ने उससे संपर्क कर उसके जीवन से जुड़ी बातों की जानकारी की है। पाकिस्तान में उसके अधिवक्ता फियाज रामे व पत्रकार समीर अजीज से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। अधिवक्ता ने उन्हें भी बताया कि पुलिस जांच में सामने आ चुका है कि बादल बाबू कोई एजेंट नहीं है, उसने कोई गलत काम नहीं किया है। सना रानी के प्यार में उसने बार्डर गलत तरीके से पार किया है, इसी आधार पर उस पर मुकदमा चलाया जा रहा है। बादल बाबू गत 27 दिसंबर से पाकिस्तान की जेल में बंद है। उसकी जमानत अर्जी हाईकोर्ट में विचाराधीन है जिस पर पांच अप्रैल को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें