फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कुलाबा खोलने जा रहे किसान की बंबे में डूबकर मौत

विज्ञापन
मुकेश - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव दीपपुर निवासी किसान की बजरंगपुर बंबा में डूबने से मौत हो गई। किसान कुलाबा खोलने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दीपपुर निवासी मुकेश (42) पुत्र विजयपाल अपने गेहूं के खेत में रविवार की शाम पानी लगाने को लेकर कुलाबा खोलने के लिए बंबे में उतरा था। इस बीच किसान का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। डूबकर वह 500 मीटर करीब बहकर आगे बढ़ गया। रास्ते से गुजर रहे किसान संजय की नजर उसपर पड़ी। उसने निकालने का काफी प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। मुकेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


होली पर परिवार में छाया मातम
किसान की पत्नी रितु दिल्ली में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। वह रविवार शाम को होली पर घर पर आई थी। परिवार में होली को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लेकिन घटना से परिवार में मातम छा गया। पिता की मौत पर चार बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया मुकेश किसानी करके बच्चों का पेट पालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें