फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पेट्रोल लेकर मंदिर पहुंची महिला, आत्मदाह की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला रीनू अग्रवाल और उसकी बेटी सेजल हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर शनिवार रात नौ बजे नई बस्ती में स्थित मंदिर के परिसर में पहुंच गई और आत्मदाह की धमकी देने लगी। कस्बा चौकी में मनोज वर्मा के आत्मदाह की कोशिश करने की घटना के पांच घंटे बाद इसकी सूचना से पुलिस दौड़ पड़ी और मौके पर महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी।
विज्ञापन

पुलिस ने रीनू और उसकी बेटी को पहले थाने ले गई और बाद में उन्हें समझा बुझाकर घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 महिला ने सभासद अमित अग्रवाल की दुकान पर भी पहुंचकर तोड़फोड़ की थी।

महिला का आरोप है कि 28 फरवरी को सभासद अमित अग्रवाल सहित तीन लोगों ने उसके बेटे और बेटी के साथ मारपीट की थी। इसकी उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सूचना पर सभासद अमित अग्रवाल भी थाने पर पहुंच गए। खैर इंस्पेक्टर हरिभान सिंह का कहना है कि कि पूरा मामला पारिवारिक बंटवारे के विवाद से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्षों में सात मुकदमे न्यायालय में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें