मुूठभेड़ मे पकड़ा गया शातिर अभियुक्त को ले जाते पुलिस कर्मी
- फोटो : पुलिस
देर रात पुलिस चैकिंग कर रही थी। तभी कार में बैठे चालक को रोक गया तो वह नहीं रूका। कार पेड़ से टकरा गई। कार से निकल कर तीन लोग भागे, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। मौके से दो शातिर फरार हो गए और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार से 6.5 कुंतल गोमांस बरामद हुआ है।
15 दिसंबर की देर रात थाना जवां पुलिस दाउपुर को जाने वाले नहर पटरी निकट बरौला पुल पर चैकिंग कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार कार ग्राम रिगसपुरी की तरफ से आ रही थी। पुलिस ने रूकने का इशारा किया। चालक ने कार को और तेज दौड़ा दिया। पुलिस ने कार का पीछा किया तो चालक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार से तीन व्यक्ति उतरकर जंगल की तरफ भागे। भागते हुए पुलिस के ऊपर फायरिंग की। पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में अभियुक्त औरंगजेब पुत्र आबिद निवासी लालबाग कुरैसियान मोहल्ला कस्बा हसनपुर थाना कोतवाली हसनपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया गया। दो अभियुक्त मौके से भाग गए ।
ये हुआ बराम
- 6.5 कुंतल गोमांस
- एक कार टोयोटा
- एक अवैध तमंचा और कारतूस