फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दुकानदार पर हमले में 31 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
घटना के दूसरे दिन बाजार में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार की रात में एक पक्ष के दुकानदार और उसे बचाने आए तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 11 नामजद सहित 31 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से शुक्रवार को कस्बे में पुलिस व पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन


कस्बे की होली वाली गली निवासी कमल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह विजयगढ़ चौराहे पर चाय की दुकान करते हैं। बृहस्पतिवार की रात वह दुकान बंद कर घर आ रहे थे। इसी बीच बाजार में एक दुकान पर बैठे दूसरे समुदाय के कुछ आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। गाली-गलौज व हाथापाई करने लगे। जिसे देखकर वहां से बाजार में मौजूद जितेंद्र, कपिल व सोनू ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उनके ऊपर लाडी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जितेंद्र की गर्दन में गंभीर चोट आई है। कमल सिंह, सोनू एवं कपिल डंडे लगने से घायल हो गए हैं।

एक आरोपी ने अपनी कार से टक्कर मारकर हरी सिंह को घायल कर दिया है। घटना के बाद कस्बा में तनाव का माहौल है। अधिकारियों ने कस्बे में येलो अलर्ट जारी करते हुए बाजार में पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया है। सीओ राजीव द्विवेदी का कहना है कि पीड़ित कमल सिंह की तहरीर पर सभी घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी आदिल, सोहेल, भूरा, दानिश फैजान, सैफ, अरबाज, पप्पू, अफजल, परवेज, तवरेज समेत 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें