फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गंधक- पोटाश से भरी बोतल फटी, झुलसे भाई की माैत, बहन गंभीर, मोहल्ले में पसरा मातम, नहीं हुई आतिशबाजी

Tue, 21 Oct 2025 11:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पटाखे चलाते में मिथुन की हुई माैत के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। 21 अक्तूबर को दिवाली पर किसी ने भी शोक में आतिशबाजी नहीं की।
विज्ञापन
झुलसी महिला उपचार कराती हुई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला- जाफराबाद में 20 अक्तूबर देर रात घर के बाहर पटाखे चलाते समय गंधक- पोटाश से भरी बोतल के अचानक फट जाने से भाई- बहन बुरी तरह से झुलस गए। हादसे में उनकी भाभी व पड़ोस का एक बालक भी झुलस गया। इनमें से भाई की माैत हो गई। बहन का गंभीर हालत में दिल्ली में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


बरौला -जाफराबाद निवासी अरुण कुमार के घर मे 20 अक्तूबर रात करीब साढ़े नाै बजे दीपावली पर पूजन की तैयारी चल रही थी। इसी बीच अरुण का 16 वर्षीय छोटा भाई मिथुन व 15 वर्षीय बहन लवली पटाखे चलाने लगे। अरुण की पत्नी अनिष्का व पड़ोसी पांच साल का बालक कृष्णा भी पास में ही खड़े हुए थे। अरुण की पत्नी अनिष्का के अनुसार देवर मिथुन और ननद लवली ने प्लास्टिक की एक बोतल में गंधक और पोटाश भर रखी थी। तभी अचानक बोतल तेज धमाके के साथ फट गई। इसकी चपेट में आकर मिथुन के हाथ के चिथड़े उड़ गए। जबकि लवली के चेहरे व कान का हिस्सा झुलस गया। खुद अनिष्का और पड़ोसी बालक कृष्णा भी झुलस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन और लवली को परिजन गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली जाते समय रास्ते में मिथुन की माैत हो गई। अनिष्का और बालक कृष्णा का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है और बिना पुलिस को सूचना दिए ही मिथुन का अंतिम संस्कार करा दिया है। बहन लवली की हालत नाजुक बनी हुई है। 

मोहल्ले में पसरा मातम, नहीं हुई आतिशबाजी  
पटाखे चलाते में मिथुन की हुई माैत के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। मंगलवार को दिवाली पर किसी ने भी शोक में आतिशबाजी नहीं की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें