फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी मना रहे बाइकर्स पर फायरिंग

Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर के रामघाट रोड इलाके के दो बाइकर्स गैंग के बीच चल रही रार थम नहीं रही। सोमवार शाम फिर प्रेस कॉलोनी में एक बाइकर्स की बर्थडे पार्टी मना रहे ग्रुप पर हमला हो गया। इस दौरान दूसरा गुट फायरिंग करता हुआ भागा। इस पर पीछे भागे ग्रुप की गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण अचानक मोड़ आने पर पलट गई। फिर भी हमलावर गुट का एक युवक दबोच लिया गया। खबर पर पुलिस भी दौड़ी चली आई। बाद में आरोपी पक्ष के व पीड़ित पक्ष के चार युवक हिरासत में ले लिए गए। जिनसे देर रात पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन

वाकया कुछ इस तरह हुआ कि सोमवार को सुमित सपेरा-शरद गोस्वामी गैंग के सुमित सपेरा का बर्थ डे था। सुमित ने अपने सभी नए-पुराने दोस्तों को पार्टी देने के लिए प्रेस कॉलोनी में एकत्रित किया। शाम करीब छह बजे चार-पांच चौपहिया वाहनों में सभी दोस्त एकत्रित थे। तभी अचानक दो बाइकों पर चार युवक आए और पार्क में खड़े सुमित, शरद व राहुल को निशाना बनाकर फायरिंग करते हुए भागे। कॉलोनी में तीन-चार फायर से खलबली मच गई। बाइकर्स व उनके दोस्त भी हड़बड़ा गए और आनन-फानन बाइक सवारों का राहुल की कार से पीछा किया गया। जल्दबाजी में राहुल की कार नाले में मोड़ पर पलट गई।
इसी बीच अन्य साथियों ने मिलकर एक युवक को पकड़ लिया, जो एक हमलावर का भाई बताया गया है। इसी बीच पुलिस दौड़ी चली आई। यहां से पुलिस शरद, राहुल व आरोपी पक्ष के युवक सहित चार लोगों को थाने ले गई। जहां देर रात तक पूछताछ जारी थी। इनमें राहुल अधिवक्ता का बेटा है, जबकि शरद बाइकर्स गैंग से ताल्लुक रखता है। इंस्पेक्टर के अनुसार इस मामले में फायरिंग का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इधर, बता दें कि बाइकर्स गैंग के शरद-सुमित की रंजिश दूसरे ग्रुप से चल रही है। हाल ही में दूसरे ग्रुप पर शरद ने हमला किया था, जिसमें वह जेल से छूट आया है। वहीं इसी ग्रुप के विनय कटियार की हत्या में इसी पक्ष से राहुल गवाह भी है। इसलिए इस हमले के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें