फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1700 से ज्यादा मतदाता वाले बूथ बंटेंगे

Tue, 25 Mar 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। जनपद के ज्यादा मतदाता संख्या वाले बड़े पोलिंग बूथों के विभाजन का रास्ता साफ हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने 1700 से ज्यादा वोटर संख्या वाले मतदेय स्थलों पर एक सहायक मतदेय स्थल बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थलों पर लगने वाली मतदाताओं की लंबी लाइन कम करने के लिए बड़े मतदेय स्थलों के विभाजन के संकेत दिए थे। लेकिन इस मामले में अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया था, जिससे संशय की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन हाल ही में आयोग ने आदेश जारी कर 1700 से ज्यादा वोटर संख्या वाले पोलिंग बूथों के विभाजन के संबंध में आदेश जारी किया है। इन बूथों पर सहायक मतदेय स्थल बनाए जाने के आदेश किए गए हैं। यही नहीं आयोग ने कहा है कि यदि उक्त मतदान स्थल पर सहायक मतदेय स्थल निर्माण की जगह न हो तो उसे बदलकर किसी अन्य स्थान पर दोनों पोलिंग बूथों का निर्माण कराया जाए। बताते चलें कि 2502 पोलिंग बूथों वाले जनपद में 1700 से ज्यादा वोटर संख्या वाले करीब 129 बूथ हैं।
विज्ञापन

आदेशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम पंकज कुमार ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को बूथों के सत्यापन के निर्देश दे दिए हैं। इसके लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें