फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोदपुर का उमैर जर्मनी में साध रहा निशाना

Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। जर्मनी में 2 से 9 जून तक आयोजित रहे इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दोदपुर का उमैर निशाना साध रहा है। वहां से लौटने के बाद वह 22 जून को फिनलैंड में होने वाले इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए रवाना हो जाएगा। 22 से 29 जून तक फिनलैंड में आयोजित 5वें इंटरनेशनल जूनियर शॉटगन कप के लिए उसका चयन हो गया है।
विज्ञापन

आजाद नगर दोदपुर निवासी मो. उमैर खान ने इसी वर्ष मेयो कॉलेज अजमेर से 12 वीं पास किया है। उसके पिता मो. खालिद खान जिला राइफल संघ के सचिव है। पिता के साथ अलीगढ़ शूटिंग रेंज से गेम की शुरूआत कर मो. उमैर इंटरनेशनल खिलाड़ी बना। राष्ट्रीय राइफल संघ द्वारा आयोजित 55 वीं और 56वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (वर्ष 2011 एवं 2012) में रिनाउंड शॉट का खिताब जीतकर उमैर ने नेशनल टीम में अपनी जगह बनाई। 2012 में फिनलैंड में आयोजित इंटरनेशनल जूनियर कप में भाग लिया। उमैर के पिता मो. खालिद खान ने बताया कि फिलहाल वह जर्मनी में वह प्रैक्टिस कर रहा है। उसका गेम 5 जून से शुरू होगा। 10 जून को जर्मनी से लौटेगा तथा 22 जून को पुन: फिनलैंड रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें