फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में छात्र को पीटा, तमंचा ताना

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू परिसर में चुनाव के समय ही कुछ तत्व फिजा खराब करने की तैयारी में भी लग गए हैं। गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने लड़कियों के नाम पूछने से मना करने पर एक छात्र पर अज्ञात बाइक सवारों ने हमला कर दिया। बाइक सवारों ने पहले तो छात्र को पीटा फिर उस पर तमंचा तान दिया। अन्य छात्रों के आने पर हमलावर भाग गए। घटना की रिपोर्ट प्रॉक्टर कार्यालय को दे दी गई है।
विज्ञापन

बीटेक फाइनल के छात्र असद रजा मूल रूप से एटा के पंजाबपुरा के रहना वाला है। असद रजा ने बताया कि गुरुवार को दुपहर करीब 3 बजे वह कॉलेज के बाहर एक कैफे हट पर चाय पी रहे थे। इस बीच बाइक सवार तीन अज्ञात युवक आए और उसे बुलाकर आसपास खड़ी लड़कियों के नाम पूछने लगे। असद के विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक हमलावर ने तमंचा तान दिया। यह देखकर आस-पास के छात्र मौके की ओर लपके। छात्रों को अपनी ओर आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें